वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-सात साल की बालिका घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ने बच्ची को दबोचलिया और अश्लील हरकतें करने लगा
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र में एक युवक ने सात साल की बालिका से अश्लील हरकत की। बालिका के शोर मचाने पर लोग आ गए। आरोपी भाग निकला। परिजन ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
घटना बुधवार शाम लगभग 7 बजे की है। बालिका कक्षा एक में पढ़ती है। वह घर के बाहर खेल रही थी। परिजन का आरोप है कि तभी क्षेत्र का गोपी उर्फ गोपाल आया। वह गुलेल लिए था। बालिका ने गुलेल दिखाने के लिए कहा। इसका फायदा उठाकर युवक ने उसे दबोच लिया, अश्लील हरकत की। बेटी की आवाज सुनकर वह लोग आ गए। अन्य लोग भी जुटे तो आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बालिका के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़ और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे का आदी है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।